ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

बिहार के कांटी गिरोह का सरगना बेंगलुरू से गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी वहां कर रहा था प्राइवेट जॉब

DESK: बिहार के औरंगाबाद और अरवल जिले के आतंक को पुलिस ने बेंगलुरू से दबोचा है। 25 हजार के इनामी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान बिहार के कांटी गिरोह का सरगना है जो पुलिस की आंख म

बिहार के कांटी गिरोह का सरगना बेंगलुरू से गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी वहां कर रहा था प्राइवेट जॉब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के औरंगाबाद और अरवल जिले के आतंक को पुलिस ने बेंगलुरू से दबोचा है। 25 हजार के इनामी गुप्तेश्वर उर्फ बूढ़ा पासवान बिहार के कांटी गिरोह का सरगना है जो पुलिस की आंख में धूल झोकने के लिए बेंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था किसी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि वो बिहार का मोस्ट वांटेट क्रिमिनल है। गुप्तेश्वर पासवान का नाम टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। 


उस पर अरवल और औरंगाबाद जिले में 8 मामले दर्ज है जिसमें वो वांछित था।अरवल की ओबरा थाना पुलिस ने उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने दी है। उन्होंने बताया कि क्राइम करने के बाद गुप्तेश्वर उर्फ बूढा पासवान बिहार से भागकर बेंगलूरू चला गया था वहां वह प्राइवेट जॉब करने लगा। इस बात की किसी को कानों कान भनक तक नहीं थी कि यह एक अपराधी है। 


कंपनी वालों को भी यह बात मालूम नहीं थी। उसके खिलाफ अरवल के मेहंदिया,औरंगाबाद के ओबरा, दाउदनगर और झारखंड के हरिहरगंज थाने में केस दर्ज हैं। ओबरा में लूट की घटना के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिस लूटकांड मामले की जांच कर रही थी तभी गुप्त सूचना के आधार पर टीम बेंगलुरू गई और वहां से उसे दबोचा। उसके खिलाफ लूट और डकैती के कई मामले दर्ज है। बूढा पासवान ट्रक व अन्य वाहनों को निशाना बनाता था और लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। बूढा पासवान उर्फ गुप्तेश्वर की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के 3 सदस्य दिनेश पासवान, गुड्डू राजवंशी और सुरेश राजवंशी को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। अब बूढा पासवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बेंगलूरू से उसे बिहार लाया जा रहा है यहां उससे पूछताछ की जाएगी और उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोचा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता