ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार : छात्रा को लेकर शिक्षक फरार, पढ़ाई के बाद अकेले में छिप-छिपकर मिलते थे दोनों

SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया, जिससे वह शिक्षा ग्रहण करती थी. लड़की क

बिहार : छात्रा को लेकर शिक्षक फरार, पढ़ाई के बाद अकेले में छिप-छिपकर मिलते थे दोनों
First Bihar
3 मिनट

SHEOHAR : बिहार के शिवहर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर फरार हो गया, जिससे वह शिक्षा ग्रहण करती थी. लड़की के घर से भागने के बाद उसके परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मामला प्रकाश में आने के बाद शिवहर पुलिस ने फौरन कार्रवाई की. 


मामला शिवहर जिले के नगर थाना की है. यहां एक शिक्षक अपनी ही छात्रा को लेकर घर से फरार हो गया, जिसे वह प्यार करता था. लड़की भी अपने टीचर से बहुत प्यार करती थी. दोनों एक दूसरे से अक्सर अकेले में मिला करते थे. हालांकि घर से भागने के बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की और शिक्षक को अरेस्ट कर लिया. लड़की को भी सही सलामत पकड़ा गया. 


आरोपी शिक्षक की पहचान धनंजय सर्राफ के रूप में की गई है, जो स्काउट गाइड की ट्रेनिंग देता है. नगर थाना पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर से लड़की के साथ दबोचा. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि धनंजय सर्राफ मूल रूप से पश्चिमी चंपारण के बेतिया का रहने वाला है. वहीं वह शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित सरकारी स्कूल में स्काउट एंड गाइड शिक्षक के पद पर तैनात है. 


बताया जा रहा है कि शिवहर नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी. लड़की के परिजनों ने जब उसकी की सहेली से पूछताछ की तो यह बात सामने निकल कर आई कि वह शिक्षक के साथ भाग गई है. लड़की के पिता ने शिवहर नगर थाने में आरोपी शिक्षक और उसकी सहेली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. 


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शिक्षक के मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर पुलिस की टीम ने मोतिहारी में छापेमारी कर शिक्षक को दबोच लिया. छात्रा को भी मुक्त करा लिया. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी है. वहीं बताया है कि आरोपित शिक्षक को न्यायिक हिरासत में  भेज दिया है. छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें