ब्रेकिंग
एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानएक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयान

हाजीपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

HAJIPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. बदमाशों ने युवक के सिर

हाजीपुर में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात वैशाली जिले के सदर थाना इलाके की है, जहां चमेली गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. इस घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. वैशाली पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया है. माना जा रहा है कि इसी पिस्टल से युवक की हत्या की गई है, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.


मृतक के परिजन शमशाद आलम का कहना है कि किसी का फोन आने पर युवक घर से निकला था, उसके बाद उसका कुछ अता पता नहीं चल सका. लेकिन दिन में घर के पास ही अर्ध निर्मित घर में युवक का शव पाया गया. शव की स्थिति देखने से पता चलता है कि अपराधियों ने युवक को गला दबा और गोली मारकर हत्या की है. 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दल बल के साथ छानबीन करने पहुंचे सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है लेकिन जांच के बाद ही घटना के कारणों के पता चल सकेगा. उन्होंने कहा बताया कि देर रात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या की है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता