ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

बिहार : ग्रामीणों ने BDO को खदेड़ा, वोटिंग के दौरान गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

GOPALGANJ : बिहार में आज पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वोटिंग के दौरान जबरदस्त बवाल हुआ है. दरअसल, यहां वोट डालने पहुंच

बिहार : ग्रामीणों ने BDO को खदेड़ा, वोटिंग के दौरान गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में आज पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वोटिंग के दौरान जबरदस्त बवाल हुआ है. दरअसल, यहां वोट डालने पहुंचे लोगों ने BDO पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाकर बूथ से खदेड़ दिया. इस घटना के बाद से मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.


घटना गोपालगंज के भोरे के हुस्सेपुर पंचायत में वोटिंग के दौरान हुई.  यहां मतदान करने आए वोटरों ने बीडीओ पर गाली-गलौज और धमकी देने का इल्जाम लगाया. नाराज लोगों ने बूथ से ही बीडीओ को खदेड़ दिया. हुस्सेपुर पंचायत के बूथ संख्या 111, 112 के बाहर ये हंगामा हुआ. 


वोटरों का आरोप है कि यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए लाइन में खड़े थे. जैसे ही मतदान करने के लिए पहुंचे, पेट्रोलिंग पर निकले बैकुंठपुर बीडीओ और पुलिस अधिकारी पहुंचे. आते ही ग्रामीणों को खदेड़ने लगे. गंदी-गंदी गालियां देने लगे और बदसलूकी पर उतर आए. BDO के रवैये को देखने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से बीडीओ और पुलिस अधिकारियों को खदेड़ दिया.