ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार : भाभी के बेड पर मिली देवर की लाश, लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक देवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. भाभी के रूम में बेड पर देवर की लाश मिली है. इस घटना के बाद लोगों के बच्च तरह-तरह की चर्चाएं

बिहार : भाभी के बेड पर मिली देवर की लाश, लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में एक देवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. भाभी के रूम में बेड पर देवर की लाश मिली है. इस घटना के बाद लोगों के बच्च तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की है. यहां मारी पट्टी पंचायत के रामसेन पेदुला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतक की पहचान छोटन शर्मा (20) के रूप में की गई है. भाभी के विस्तार पर छोटन शर्मा की लाश बरामद की गई है. बताया जाता है कि रामसेन पेदुला गांव के रहने वाले स्वर्गीय हरेंद्र शर्मा के बेटे राकेश शर्मा मुंबई और अनुज शर्मा कर्नाटक में काम करते हैं. इनका छोटा बेटा छोटन शर्मा गांव पर अपनी भाभी, बड़े भाई राकेश शर्मा की पत्नी सुनीता देवी के साथ रहता था.


इस घटना के बाबत बताया जा रहा है कि छोटन शर्मा अपने कमरे में था. इसकी भाभी सुनीता देवी खाना बना रही थी. खाना बनाने के बाद सुनीता देवी छोटन शर्मा को खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में गई.कमरे में जाने पर उन्होंने देखा कि उनका देवर छोटन शर्मा बिस्तर पर मृत पड़ा है.इन्होंने इसकी जानकारी अगल बगल के लोगों को दी.


ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस संबंध मेंं पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें