ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बिहार : विधायक के साथ धोखाधड़ी, स्कॉर्पियो में डीजल की जगह भर दिया पानी

MOTIHARI : बिहार में अक्सर गाड़ी में पेट्रोल/डीजल की बजाय पानी भर देने का मामला सामने आता रहता है. लेकिन इस बार किसी और की नहीं बल्कि विधायक जी के साथ ही धोखाधड़ी हो गई. मामला इतना ज

बिहार : विधायक के साथ धोखाधड़ी, स्कॉर्पियो में डीजल की जगह भर दिया पानी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अक्सर गाड़ी में पेट्रोल/डीजल की बजाय पानी भर देने का मामला सामने आता रहता है. लेकिन इस बार किसी और की नहीं बल्कि विधायक जी के साथ ही धोखाधड़ी हो गई. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि विधायक ने थाने में केस भी दर्ज कराया है. अब मामले की जांच की जा रही है. घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है.


दरअसल, यह पूरा मामला सिकटा से भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता से जुड़ा है. पूर्वी चंपारण के मेहसी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पेट्रोल पंप पर डीज़ल के बदले विधायक की गाड़ी में पानी भरने के मामले को लेकर मेहसी थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना एनएच-28 पर बथना गांव के पास अवस्थित पेट्रोल पंप की है. 


विधायक ने बताया कि वह सिकटा से पटना जा रहे थे. मेहसी के बथना गांव के निकट पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो में 51 लीटर डीज़ल भरवाया. अभी आधा किमी ही चले थे कि गाड़ी बंद हो गयी. विधायक ने फोन कर गाड़ी मेकेनिक को बुलाया, मैकेनिक ने गाड़ी का इंजन देखा तो वह ठीक था. जब डीज़ल निकाल कर देखा तो वह पानी था. मैकेनिक ने इसकी जानकारी विधायक को दी. इसके बाद विधायक ने गाड़ी से पूरा डीजल निकलवाया तो पूरा पानी ही था.


विधायक ने मेहसी थाने में पेट्रोल पंप के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर जांच के साथ इसकी सूचना पेट्रोलियम विभाग को दी है. जांच के लिए पेट्रोलियम विभाग के इंजीनियर पेट्रोल पंप पर पहुंच कर टंकी से सैंपल निकाल कर जांच के लिए ले गये. 

टैग्स