ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बिहार : युवक ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी, मरने से पहले बताई आत्महत्या की वजह

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. वीडियो में युवक ने खुद अपनी मौत के दो कारण बताये

बिहार : युवक ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी, मरने से पहले बताई आत्महत्या की वजह
First Bihar
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है. वीडियो में युवक ने खुद अपनी मौत के दो कारण बताये हैं. फिलहाल युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है.


दरअसल, आरा शहर के टाउन थाना अंतर्गत काजी टोला मोहल्ले में लालजी उर्फ जमालुद्दीन का 26 वर्षीय पुत्र आजाद ने अपने कमरे में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद अगल-बगल के लोगों में सनसनी फैल गई. फांसी से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया. दो मिनट पचास सेकेंड के इस वीडियो में आजाद नाम के युवक द्वारा पप्पू नाम के शख्स पर आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि उसने ठगी से तीन लाख के करीब रुपये ले लिए है. युवक द्वारा यह भी बताया गया कि पप्पू द्वारा एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिया है, जिसका उसे कुछ पता नहीं था. यह वीडियो जारी करने के बाद युवक ने आत्महत्या को अंजाम दिया है. 


इधर मृतक के भाई जावेद ने बताया कि आजाद बैग का कारोबार करता था. फांसी वाले दिन आजाद दुकान से घर आया और नहाने चला गया. उसके बाद उसे खाना दिया गया. खाने के बाद आजाद अपने रूम में जाकर दरवाजा बंद कर दिया. 


दूसरे दिन जब आजाद के पिता उसे जगाने के लिए गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला. देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा टूटने के बाद परिजनों के आंख खुले रह गए क्योंकि आजाद का शरीर पंखे से लटकता नजर आया. रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के भी लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी.


वहीं परिजनों द्वारा फांसी की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. 

टैग्स