ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार में बड़ी वारदात : सेना के जवान ने पत्‍नी, बच्ची और एक महिला को मारी गोली, वजह जानकार दंग रह जायेंगे आप

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी, एक बच्ची और गांव की एक अन्य महिला को गोल

बिहार में बड़ी वारदात : सेना के जवान ने पत्‍नी, बच्ची और एक महिला को मारी गोली, वजह जानकार दंग रह जायेंगे आप
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. पश्चिम चंपारण के बेतिया में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी, एक बच्ची और गांव की एक अन्य महिला को गोली मार दी है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेतिया के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. यहां बरवत गांव में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी समेत 3 महिलाओं को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है. और छुट्टी में घर आय हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान नरेश साह नशे में धुत था. वह नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इस दौरान उसकी पत्नी अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गई और गांव में ही महिलाओं के बीच जाकर छिप गई. गुस्से में तमतमाते हुए नरेश साह दो नाली बंदूक लेकर बाहर निकला और उसने महिलाओं के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जहां उसकी पत्नी छिपकर बैठी हुई थी. 


नरेश साह की बंदूक से नकली गोली उसकी पत्नी अनिता को लग गई. इस दौरान गांव की एक महिला पालमती देवी और एक अन्य लड़की काजल कुमारी को भी गोली लग गई. इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-टाफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में तीनों  घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर इनकी इलाज में जुटे हुए हैं.


बताया जा रहा है कि आर्मी जवान की पत्नी और गांव की महिला को एक-एक जगह गोली लगी है, जबकि काजल के दोनों पैर में गोली लगी है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जिस दो नाली बंदूक से सेना के जवान ने गोलियां चलाई, उस बंदूक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.


इस घटना के बाबात बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया है कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया. जवान का मेडिकल कराया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता