ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : सेना के जवान ने पत्नी समेत 3 महिलाओं को मारी गोली, नशे में धुत होकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान

बिहार : सेना के जवान ने पत्नी समेत 3 महिलाओं को मारी गोली, नशे में धुत होकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है जहां सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने जिस वक्त फायरिंग की, उस समय वह नशे में धुत था. आनन-फानन में सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद वह भागकर घर से बाहर निकल गई और गांव की महिलाओं के बीच जाकर छुप गई. जिसके बाद गुस्से में आर्मी जवान ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी दो नली बंदूक निकाल कर महिलाओं पर गोली चला दी जिसमें गांव की महिलाओं के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी गोली लग गई. 


इस फायरिंग में पत्नी के अलावा गांव की एक महिला पालमती देवी को भी गोली लग गई तो वही गांव की एक लड़की काजल भी गोली लगने से घायल हो गई. आर्मी जवान की पत्नी और गांव की महिलाओं को एक-एक गोली लगी है जबकि काजल के दोनों पैरों में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में  जुट गई है.


आरोपी जवान नरेश साह की पत्नी ने बताया कि वह बराबर उसके साथ मारपीट करता है. आज भी शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट कर रहा था जिसके बाद यह घटना घटी. बता दें कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है और छुट्टी में घर आया हुआ है. मुफ्फसिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं जवान की लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता