ब्रेकिंग
बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम

बिहार के 8 दुर्दांत नक्सली और अपराधियों पर इनाम की घोषणा, पकड़वाने वालों को सरकार देगी इतना पैसा

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर कस लिया है। पिछले दिनों बिहार पुलिस ने दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर इनाम की घोषणा क

बिहार के 8 दुर्दांत नक्सली और अपराधियों पर इनाम की घोषणा, पकड़वाने वालों को सरकार देगी इतना पैसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर कस लिया है। पिछले दिनों बिहार पुलिस ने दुर्दांत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर इनाम की घोषणा की थी। अब एक बार फिर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के टॉप आठ नक्सली और अपराधियों पर इनाम का एलान किया है।


राज्य के जिन टॉप आठ नक्सलियों और अपराधियों पर इनाम की घोषणा की गई है, उसमें मुख्य रूप से जमुई, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सहरसा के अपराधी शामिल हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बेगूसराय के नागमणि महतो और मुजफ्फरपुर के प्रताप राणा उर्फ छोटू सिंह पर 3 लाख के इनाम की घोषणा की है। 


वहीं मुजफ्फरपुर के गुमशुदा सुजिता दास, जमुई के बबलू यादव, दरभंगा के प्रजेश कुमार राय उर्फ टुनटुन राय, मुजफ्फरपुर के सुजिता दास पर भी 2 लाख के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं दरभंगा की विनीता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनीता उर्फ कल्पना और सहरसा के शंभू यादव और साधु यादव के ऊपर 1-1 लाख रुपए की घोषणा की गई है। इन अपराधियों की जानकारी देने वाले लोगों को इनाम की राशि दी जाएगी