ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar crime News: बिरयानी में चिकन लेग पीस मांगने पर हुआ ऐसा बवाल, बुलानी पड़ गई पुलिस; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar crime News: कटिहार में बिरयानी खरीदते समय चिकन पीस को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे उसका आधा शरीर जल गया। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar crime News: बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। चिकन का लेग पीस मांगना एक ग्राहक को इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान पर बन आई। यह घटना 6 जून को बारसोई के शुभम सिंह चौक के पास स्थित ‘इंडिया गेट बिरयानी’ दुकान पर हुई।


बताया जा रहा है कि मानिक दास, अपने बेटे के साथ शाम करीब 6:30 बजे अपनी फर्नीचर की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बिरयानी की दुकान से दो पैकेट बिरयानी पैक करने को कहा और मोबाइल फोन से 110 का भुगतान किया। बिरयानी लेते वक्त उन्होंने दुकानदार से कहा, “देखो भाई, चिकन का पीस अच्छा और बड़ा देना।”


इतना सुनते ही दुकानदार भड़क गया और उल्टी-सीधी बातें करने लगा। इसके बाद अचानक उसने कढ़ाई से खौलता हुआ तेल निकालकर मानिक दास पर फेंक दिया। तेल गिरते ही मानिक दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े। उनका आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया। बेटे मानव दास ने बताया कि घटना के बाद कुछ स्थानीय लोग पहुंचे और दुकानदार को दुकान समेट कर वहां से भगा दिया।


परिजनों ने पहले मानिक को एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


मानव ने बताया कि पिता के इलाज की भागदौड़ में पुलिस को शिकायत देने में देरी हो गई। हालांकि अब उन्होंने बारसोई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता