ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर

बिहार: कारोबारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान : पहले भी कर चुकी थी सुसाइड की कोशिश

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां एक कारोबारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रही थी और पहले भी दो-तीन बार खुदकु

बिहार: कारोबारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान : पहले भी कर चुकी थी सुसाइड की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां एक कारोबारी की पत्नी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रही थी और पहले भी दो-तीन बार खुदकुशी करने की असफल कोशिश कर चुकी थी। आखिरकार वह अपनी कोशिश में कामयाब हो गई। घटना रामपुर थानाक्षेत्र के गोवाल बिगहा मोड़ के पास की है।


मृतका की पहचान हार्डवेयर कारोबारी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ के रूप में हुई है। मृतका के पति राजन सेठ ने बताया कि उनकी पत्नी की सुबह में उनसे बात हुई थी और उन्होंने उनसे चाय बनाने को कहा था। जिस पर उनकी पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में चली गई और फिर अचानक बाहर कुछ गिरने की बहुत जोर की आवाज आई। जब खिडक़ी से देखा तो उनकी पत्नी का शव नीचे गिरा पड़ा हुआ था।


उन्होंने बताया पत्नी पिछले एक साल डिप्रेशन की शिकार थी और इससे पहले भी तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। कारोबारी ने बताया कि खुदकुशी से ठीक पहले उनकी पत्नी ने अपने हाथ का नस काट लिया था। जिसकी जानकारी उन्हें घटना के बाद मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।