ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: कर्ज से परेशान सिंगर ने उठाया खौफनाक कदम, अपने ही कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान

SUPAUL: सुपौल में कर्ज से परेशान एक सिंगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना रोड की है। मृतक सिंगर ने कर्ज के तौर पर कुछ लोगों से पैसे ले रखे थे और कर्ज नहीं चुका पाने

बिहार: कर्ज से परेशान सिंगर ने उठाया खौफनाक कदम, अपने ही कमरे में फांसी लगाकर दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में कर्ज से परेशान एक सिंगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना त्रिवेणीगंज थाना रोड की है। मृतक सिंगर ने कर्ज के तौर पर कुछ लोगों से पैसे ले रखे थे और कर्ज नहीं चुका पाने के कारण उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंगर को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना रोड निवासी 42 वर्षीय सिंगर अमित कुमार उर्फ अमित बिहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिंगर अमित बिहारी ने कुछ लोगों से कर्ज के तौर पर रुपए लिए थे। देनदार लगातार उसपर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। जिसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। गुरुवार की सुबह से ही पैसे देने वाले लोगों को फोन आ रहा था। इसी बीच अमित बिहारी अपने कमरे में पहुंचा और फांसी के फंदे से झूल गया।


जब काफी देर तक सिंगर अमित कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शंका होने लगी। मृतक की पत्नी और बेटी जब उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब काफी आवाज देने पर अमित ने दरवाजा नहीं खोला तो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे के अंदर का नजारा देख परिवार के लोग दंग रह गए। आनन फानन में अमित को फंदे से नीचे उतारा गया और परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता