ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार: पोते ने अपने ही दादा को मौत के घाट उतारा, जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो ले ली जान

KISHANGANJ: खबर किशनगंज से आ रही है, जहां एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादा की जान ले ली। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है। यहां जुआ खेलने के लिए आरोपी पोता अपने दादा

बिहार: पोते ने अपने ही दादा को मौत के घाट उतारा, जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: खबर किशनगंज से आ रही है, जहां एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादा की जान ले ली। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है। यहां जुआ खेलने के लिए आरोपी पोता अपने दादा से पैसे की मांग कर रहा था। जब दादा ने पैसे देने से इनकार किया तो पोते ने बेरहमी से दादा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान मानिकपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पोता मोकिम को जुआ खेलने की बुरी लत थी। मोकिम हर दिन जुआ खेलता था। मोकिम ने अपने दादा से कुछ पैसे उधार ले रखे थे। रविवार को जब दादा ने अपने उधार पैसे मांगे तो मोकिम गुस्से में अपना आपा खो बैठा और दादा के सिर पर भारी लकड़ी से वार कर दिया।


खून से लथपथ दादा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने क बाद से आरोपी पोता फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पोते को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।