ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: बिहार के SP ने ड्यूटी पर तैनात दारोगा को क्यों करा दिया अरेस्ट? पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए दारोगा राजकिशोर चौधरी को एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के घोषी थाना में तैनात दारोगा राजकिशोर चौधरी को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई जिले के नए एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर की गई है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, 26 जून 2025 की संध्या को एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि घोषी थाना में कार्यरत दारोगा राजकिशोर चौधरी नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे हैं और अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी विनीत कुमार ने तुरंत घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (डीएसपी) संजीव कुमार को जांच का आदेश दिया।


जांच के लिए थाना पहुंचने पर दारोगा राजकिशोर चौधरी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान वे स्पष्ट रूप से कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


दारोगा के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है। मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट की मांग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (घोषी) से की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता