ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को लगी गोली, जहानाबाद से PMCH रेफर

मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी ने गोली चलाई जो वहां खड़े युवक के पीठ में जा लगी। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया।

BIHAR POLICE
युवक को लगी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक किसी ने गोली चला दी। गोली एक बच्चे के पीठ में जाकर लग गयी जिससे वो घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


घटना जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधु बीघा गांव की है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी ने गोली चला दी और वह मनीष नामक छात्र के पीठ में जा लगी। गोली किसने चलाई यह छात्र नहीं देख पाया। उसकी पीठ में फंसी गोली को सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बाहर निकाला और मनीष को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पटना रवाना हो गये हैं। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल बच्चे की स्थिति फिलहाल ठीक है। बच्चों में किसी बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था और उसी वजह से तुला बीघा के कुछ लोगों के द्वारा गोली चलाई गयी जो मनीष नामक छात्र के पीठ में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता