ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार : ज्वेलर्स दुकान में चोरी के दौरान फायरिंग, मालिक समेत दो को लगा छर्रा

BETIYA : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है। जहां बदमाशों ने चोरी के दौरान फायरिंग किया है। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों गंभीर रुप से घायल ह

बिहार :  ज्वेलर्स दुकान में चोरी के दौरान फायरिंग, मालिक समेत दो को लगा छर्रा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETIYA : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है। जहां बदमाशों ने चोरी के दौरान फायरिंग किया है। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


आपको बता दें कि, यह पूरा  मामला बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। महनागनी चौक पर स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी । इस घटना में दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी और उनके चचेरे भाई अजीत कुमार को गोली लगी है। इन दोनों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है।

दरअसल,  दुकान मालिक सुनील कुमार सोनी रोज की तरह दुकान मालिक दुकान बंद कर के घर चले गए। जो दुकान से एक किलोमीटर दुर है। दुकान के मालिक ने जब रात में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का लोकेशन अपने मोबाइल फोन पर देखें तो हैरान रह गए। कैमरे को विपरीत दिशा में घुमा दिया गया था। मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कुछ पड़ोसियों को साथ लेकर अपने दुकान पहुंच गए। आभूषण के साथ दुकान में बर्तन भी बेचा जाता था, दुकान के अंदर से बर्तन के गिरने की आवाज आ रही थी। कुछ चोर दुकान के अंदर थे तो कुछ दुकान के बाहर थे। लोगों के आने की आहट सुनते हीं चोरों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसी फायरिंग के दौरान अजीत कुमार सोनी और सुनील कुमार सोनी को गोली लगी है। फायरिंग होने से लोग पिछे हट गए और चोर मौके का फायदा उठा कर भाग गए।


इधर, इस घटना को लेकर  दुकान मालिक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। दोनों भईयों को गोली लगने के बाद लोगों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां उन दोनों का इलाज किया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि. इसके पहले भी एक बार दुकान में चोरी करने की कोशिश की जा चुकी है, उस वक्त चोरों ने ताला काट कर करीब साढ़े चार लाख मूल्य की आभूषण की चोरी हुई थी। इस घटना के बाद दुकान के मालिक चौकन्ना थे।  मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि, फिलहाल इस मामले की सूचना मिली है, इसके बाद इस जांच की जा रही है।इसको लेकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें