ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: जमुई में नाबालिग के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

लड़की के माता-पिता इलाज के लिए गिरिडीह गये हुए थे। तभी मौके का फायदा उठा ग्रामीण चिकित्सक विवेक ठाकुर ने उनकी बेटी को जंगल की ओर ले गये और गंदा काम किया।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: जमुई में फ़िर झोला छाप डॉक्टर का कारनामा सामने आया है। जिले में लगातार झोला छाप डॉक्टर अपना कुकर्म करने से बाज नहीं आ रहे है। जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता द्वारा ग्रामीण चिकित्सक के विरुद्ध चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। 


प्राथमिकी के आवेदन में किशोरी के पिता ने कहा कि वे अपने पत्नी के साथ इलाज के लिए गिरिडीह गए थे। उनकी पुत्री घर में अकेली थी। गांव से थोड़ी दूर स्थित नावाडीह गांव में कुछ दिन पूर्व से ग्रामीण चिकित्सक विवेक कुमार ठाकुर अपना क्लीनिक खोलकर इलाज का काम करते आ रहा है। इलाज करने के क्रम में कई बार वह मेरे घर पर आया। 


इसी दरमियान मेरी पुत्री से वह चोरी छुपे बात करने लगा। मंगलवार को हमलोगों के घर पर नहीं रहने पर  ग्रामीण चिकित्सक विवेक कुमार ठाकुर ने मेरे पुत्री को फोन करके बुला लिया और जंगल के तरफ लेकर चला गया। जहां मेरे पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। मेरे ही गांव के कुछ लोग जंगल के तरफ से आ रहा था तो चीख पुकार  सुनकर आवाज आने की दिशा  की तरफ गया तो देखा कि ग्रामीण चिकित्सक द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा है।  


गिरिडीह से वापस आने पर उनलोगों  ने सारी बात की जानकारी दी। तब वह प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे। चकाई पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर जमुई मुख्यालय डीएसपी अफताब अहमद ने बताया कि मंगलवार को चकाई थाना की पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद एफ,एस,एल की टीम को बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद आरोपी ग्रामीण चिकित्सक विवेक ठाकुर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।




रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता