ब्रेकिंग
बिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलानबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान

बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग शख्स अपने घर के बाहर बने बैठके में सो

बिहार: घर के बाहर बुजुर्ग शख्स की बेरहमी से हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने सोए अवस्था में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग शख्स अपने घर के बाहर बने बैठके में सो रहा था, तभी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना अमौर थाना क्षेत्र के सिरो टोल की है।


मृतक की पहचान सिरो टोल गांव निवासी 62 वर्षीय जनार्दन मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त जनार्दन मंडल खाने खाने के बाद घर के बाहर बने बैठका में सोने के लिए चले गए थे। देर रात बदमाश वहां पहुंचे और धारदार हथियार से वार कर जनार्दन मंडल को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की घटना अगले दिन तब हुई जब वे जनार्दन मंडल को जगाने के लिए पहुंचे। खून से सना जनार्दन मंडल का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने के मुताबिक उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता