ब्रेकिंग
शराबबंदी पर एनडीए में मतभेद! दिलीप जायसवाल का मांझी को करारा जवाब, कहा.. “पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालशराबबंदी पर एनडीए में मतभेद! दिलीप जायसवाल का मांझी को करारा जवाब, कहा.. “पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल

HAJIPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना सहदेई ओपी क्षेत्र के सेखोपुर गांव की है।


दरअसल, सेखोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सहदेई के प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों का नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


घायलों में सेखोपुर गांव निवासी विजय पंडित, अनिल पंडित, सामनी कुमारी पवित्र देवी है और दूसरे पक्ष से रघुवीर पंडित, सूरज पंडित, सकलदीप पंडित, महादेव पंडित है। घर बनाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मारपीट का एक वीडियो भी सामाने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहदेई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इधर, दोनों पक्षों को तरफ से हाजीपुर टाउन थाने की पुलिस ने बयान दर्ज किया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता