ब्रेकिंग
LPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देश

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

HAJIPUR: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर के एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना महुआ थाना क्षेत्र जिरवाड़ा की है।


मृतक युवक की पहचान जिरवारा गांव निवासी विनोद पासवान के 28 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के जिरवाड़ा के वार्ड संख्या 4 निवासी उपेन्द्र पासवान और विनोद पासवान के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि बात खून खराबे तक जा पहुंची।


इसी बीच उपेन्द्र पासवान और उसके परिजनों ने विनोद पासवान के 28 वर्षीय बेटे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने लड़के को इतनी बूरी तरह से पीटा की उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता