ब्रेकिंग
बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील

बिहार : जमालपुर रेल कारखाने में मिला नर कंकाल, 8 साल से बंद था गोदाम, लोगों में दहशत

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमालपुर रेल कारखाना में एक गोदाम से नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नर कंकाल रेल कारखाना के सीएमटी शॉप क

बिहार : जमालपुर रेल कारखाने में मिला नर कंकाल, 8 साल से बंद था गोदाम, लोगों में दहशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमालपुर रेल कारखाना में एक गोदाम से नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नर कंकाल रेल कारखाना के सीएमटी शॉप के इलेक्ट्रीक गोदाम से मिला है, जो पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था।


गोदाम में रखे एक कार्टन से नर कंकाल मिलने की खबर मिलते ही पूरे वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई है। रेलकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आरपीएफ और जिला पुलिस के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और नर कंकाल को कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुट गए हैं।


जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रीक गोदान पिछले 8 वर्षों से बंद पड़ा था। शुक्रवार को साफ सफाई के लिए रेलकर्मी गोदाम में पहुंचे थे। रेलकर्मी गोदाम की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम के कोने में रखे एक कार्टन पर उनकी नजर पड़ी। जब रेलकर्मियों ने कार्टन को खोलकर देखा तो सभी दंग रह गए। कार्टन में नर कंकाल मिलने से रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया।


साफ- सफाई कर रहे रेलकर्मियों ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद रेल कारखाने के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और नर कंकाल मिलने की बात को सही पाया। रेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ और ईस्ट कॉलोनी थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में ले लिया।


पूरे मामले पर मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया की बरामद नर कंकाल को जांच के लिए पटना स्थित FSL लैब में भेजा जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में गायब हुए रेलकर्मियों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो नर कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।