ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार: 4 लाख से अधिक के जाली नोट बरामद, नोट छापने की मशीन के साथ 4 धराए

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार लाख 13 हजार रुपए के जाली नोट और नोट छापने की मशीन

बिहार: 4 लाख से अधिक के जाली नोट बरामद, नोट छापने की मशीन के साथ 4 धराए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार लाख 13 हजार रुपए के जाली नोट और नोट छापने की मशीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रक्सौल थाना क्षेत्र से जाली नोट और चरस के साथ चारों तस्करों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 लाख 13 हजार 800 के जाली नोट, 1 किलो 20 ग्राम चरस, एक स्कूटी, तीन बंडल जाली नोट छापने के कागज, आठ कार्टिज, एक पेपर कटिंग मशीन और चार रंगों के डब्बा समेत जाली नोट छापने के कई सामान जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चारों तस्करों से पूछताछ कर रही है।


मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के के बाद एक टीम बनाई गई। टीम ने रक्सौल के ब्लॉक रोड में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया।   इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे बैग से चरस और जाली नोट की बड़ी खेप बरामद की गई है।