ब्रेकिंग
मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा

बिहार: जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की चाहत में भतीजे का तलवार से काट कर किया था मर्डर

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी को अस्पताल ल

बिहार: जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की चाहत में भतीजे का तलवार से काट कर किया था मर्डर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैदी को अस्पताल लाया गया, जहां जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक कैदी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कुहीला गांव निवासी 29 वर्षीय तूफानी यादव के रूप में हुई है, जो चर्चित सौरभ हत्याकांड में सजायाफ्ता था। साल 2020 में तूफानी यादव ने बेटे होने की लालसा में तांत्रिक की बातों में आकर अपने ही भतीजे सौरभ को तलवार से कटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।


इसी मामले में साल 2020 से ही वह जमुई जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलने के कारण जेल प्रशासन में हड़प्पा मच गया। आनन-फानन में तूफानी को सदर अस्पताल लाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। 


मौके पर टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार और जेल के पदाधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम गठित की गई। कैदी की आत्महत्या करने की जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता