ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार : जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मचाया भारी बवाल ; हिरासत में पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडलकारा में बंद एक विचराधीन बंदी की मौत हो गई है। बंदी की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने स

बिहार : जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने मचाया भारी बवाल ; हिरासत में पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडलकारा में बंद एक विचराधीन बंदी की मौत हो गई है। बंदी की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।


मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ मोहल्ला निवासी छोटे राम के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ राजकुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया था।


शुक्रवार को जेल में अचानक राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बंदी के परिजन अस्पताल पहुंचे और जोरदार हंगामा करना शुरू दिया।


गुस्साए परिजनों ने मृतक बंदी के शव को अस्पताल के चौराहे पर रख दिया और वहां आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजकुमार की मौत हुई है। राजकुमार टीवी रोग से ग्रसित था। इसकी जानकारी देने के बाबजूद भी पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता