ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

बिहार: युवक की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका, एक्सपायरी शराब ने ली जान

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक्सपायरी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। युवक की संदिग्ध मौ

बिहार: युवक की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका, एक्सपायरी शराब ने ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक्सपायरी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। युवक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस जुटी है। परिजन जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं। 


घटना अलौली थाना के अंबा इचरुआ पंचायत का है। जहां 500 रुपये वाली एक्सपायरी वाइन 150 रुपये में खरीदकर पीने से वार्ड संख्या 4 निवासी 32 वर्षीय दिलीप साह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में गांव के ही शराब कारोबारी दीपक साह के यहां से दिलीप एक्सपायरी शराब लेकर आया था। जिस शराब की कीमत 500 रुपये थी उसे वह 150 रुपया में लिया।इस जहरीली शराब के पीने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे दिलीप की जहरीली शराब से मौत हो गयी है। गांव के ही शराब कारोबारी दीपक साह के यहां से उसने एक्सपायरी शराब खरीदी थी। शराब एक्सपायरी थी इसलिए 500 वाली शराब को 150 रुपया में दिया गया। जिसे पीने से उसकी मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


वहीं मामला सामने आने के बाद शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अलौली थानाध्यक्ष परिंदर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।