ब्रेकिंग
2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...

बिहार: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप

ARA: भोजपुर के आरा में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी गा

बिहार: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर के आरा में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी गांव के आंधी सिंह के टोला की है। मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी के जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


मृतका की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खन्नी गांव के आंधी सिंह के टोला निवासी रामू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी माया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी विक्रमा यादव ने अपनी बेटी माया की शादी मई 2022 में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के आंधी सिंह के टोला निवासी कमलेश यादव के बेटे रामू कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही पति और ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे।


बाइक और फर्निचर समेत अन्य सामानों की मांग को लेकर ससुराल वाले माया कुमारी को प्रताड़ित करने लगे और बाद में उसके साथ मारपीट भी किया जाने लगा। दो महीना पहले माया अपने मायके आई थी। 15 दिन पहले माया का पति उसे वापस ससुराल ले गया था। इसी बीच शुक्रवार की देर रात आरोपी पति ने ससुराल फोन कर जानकारी दी कि माया की तबीयत खराब है और बाद में पता चला की माया की मौत हो चुकी है।


सूचना पाकर परिजन माया के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि माया का शव कमरे में पड़ा है। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता