ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार : होली के खुमार में नशे में धुत मिला सिपाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AURANGABAD : बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबन्दी है और शराबबन्दी को शत प्रतिशत लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दृढ़ संकल्प है. इतना ही नहीं उनके द्वारा लगातार राज्य के प्रत्येक जिल

बिहार : होली के खुमार में नशे में धुत मिला सिपाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में  1 अप्रैल 2016 से शराबबन्दी है और शराबबन्दी को शत प्रतिशत लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दृढ़ संकल्प है. इतना ही नहीं उनके द्वारा लगातार राज्य के प्रत्येक जिले के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है और प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किये जा रहे है. लेकिन बावजूद इसके जिन्हें शराबबन्दी की रोकथाम की जिम्मेवारी सौपी गयी है वही शराब के नशे में धुत पाए जा रहे हैं.


ऐसा ही एक मामला मदनपुर थाना से सामने आया है जहां शराब पीकर नशे में धुत हो हुड़दंगई करते एक सिपाही को पकड़ा गया है. पकड़ा गया सिपाही की पहचान आमस थाना क्षेत्र के मंझौलिया निवासी जसवंत कुमार के रूप में की गयी है. इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात सिपाही बिना छुट्टी लिए गायब था. जिसको लेकर उसकी खोजबीन शुरू की गई.  


जब उसे खोज कर लाया गया तो वह शराब के नशे में धुत पाया गया. जिसकी जांच सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में कराई गई. जहां शराब सेवन किये जाने की पुष्टि हुई. एसपी ने बताया कि पकड़े गए सिपाही पर संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता