ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

बिहार: हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, घर से बुलाकार शख्स की पीट-पीटकर ले ली थी जान

MADHUBANI: हत्या के एक मामले में मधुबनी की अदालत ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों भाइयों ने घर से बुलाकर एक शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली थी। मामले में

बिहार: हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, घर से बुलाकार शख्स की पीट-पीटकर ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: हत्या के एक मामले में मधुबनी की अदालत ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों भाइयों ने घर से बुलाकर एक शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली थी। मामले में अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।


दरअसल, पूरा मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का है। जहां भूमि विवाद को लेकर 24 जून 2015 को मिश्रौलिया गांव में राजेंद्र मंडल की हत्या कर दी गई थी। आरोपित बाबूलाल मंडल एवं शिवलाल मंडल राजेंद्र मंडल को बुलाकर विवादित जमीन पर ले गए और लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दिया। मृतक के बेटे सियाराम मंडल के बयान पर पुलिस ने बाबूबरही थाना में कांड संख्या 87/15 दर्ज किया था।


राजेंद्र मंडल की हत्या मामले में दोषी बाबूलाल मंडल एवं शिवलाल मंडल दोनों सगे भाई को AJD तृतीय वेद प्रकाश मोदी की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। बहस के दौरान अभियोजन की ओर से एपीपी संजय कुमार ने कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। एपीपी ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को 12-12 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव