ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : हथियारों के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। गुप्त सूचना क

बिहार : हथियारों के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कादिरगंज थाना के आती गांव में छापेमारी कर तीनों को हथियारों के साथ धर दबोचा।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आती गांव में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर आती गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन, देसी कट्टा, 4 बम और 5 गोलियां बरामद की है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद चारों बमों को डिफ्यूज कर दिया है। छापेमारी दल में SDPO उपेंद्र प्रसाद, कादिरगंज थाना के SHO सूरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और डीआईओ टीम के सदस्य शामिल थे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता