ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

बिहार : हथियारबंद अपराधियों ने किसान के घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव से एक मामला सामने आया है, जहां मंगलवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर किसान को गोली मार दी. गोली लगने से क

बिहार : हथियारबंद अपराधियों ने किसान के घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव से एक मामला सामने आया है, जहां मंगलवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर किसान को गोली मार दी. गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 


पीड़ित की पहचान हरपुर एलौथ गांव के वार्ड संख्या सात निवासी रामकिंकर चौघरी के पुत्र विनय कुमार (52) के रूप में हुई. जख्मी खेती किसानी का काम करते है. हर दिन की तरह मंगलवार को रात भोजन कर घर के बरामदे पर सो गए. रात करीब डेढ बजे हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर सोए अवस्था में गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी के पेट में एक गोली लगी है.


घटना के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर घर और आसपास को लोग बाहर निकले. आनन फानन में जख्मी को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी. बताया गया है कि जख्मी का पूर्व में किसी से कोई विवाद नहीं था. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी का इलाज चल रहा है. होश आने पर पूछताछ की जाएगी. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

टैग्स