ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार: ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, रोड़ेबाजी और फायरिंग में SHO समेत कई जवान घायल

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मल्लाह बिगहा गांव की है। ग

बिहार: ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, रोड़ेबाजी और फायरिंग में SHO समेत कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मल्लाह बिगहा गांव की है। ग्रामीणों के हमले में सिलाव थानाध्यक्ष और दारोगा समेत करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि दीपावली की रात कामदारगंज और मालाह बिगहा के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मंगलवार को सिलाव थाने की पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची मल्लाह बिगहा के ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक जवान की रायफल भी छीन ली। जब पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही रोड़ेबाजी और फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों के इस हमले में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस के जवान जख्मी हो गये हैं।


जवाबी कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग की तो ग्रामीण रायफल छोड़कर मौके से भागने लगे हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मल्लाह बिगहा के लोगों ने कमदारगंज के एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया था। सुबह जब सिलाव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। फिलहाल आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।