ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार: डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया, पुलिस टीम पर पथराव

GAYA: दिल को दहला देने वाली घटना गया की है, जहां डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जला डाला। जिससे गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सेवरा

बिहार: डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाया, पुलिस टीम पर पथराव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: दिल को दहला देने वाली घटना गया की है, जहां डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जला डाला। जिससे गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।


मृतक महिला की पहचान पचमह गांव निवासी रीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गांव में एक शख्स की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि रीता देवी ने ही डायन बिसाही कर उसे मारा है। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। इससे पहले कि पंचायत अपना निर्णय सुनाती गुस्साए लोगों ने महिला के घर पर हमला बोल दिया।


इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण रीता देवी के घर पहुंचे और उसके घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे बूरी तरह से झुलसी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण और उग्र हो गए और हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है।