ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार : गोपालगंज में बच्चों के विवाद में जमकर चाकूबाजी, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक

GOPALGANJ : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर

बिहार : गोपालगंज में बच्चों के विवाद में जमकर चाकूबाजी, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित भितभेरवा गांव की है। यहां बच्चों के आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने एक पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को हरेंद्र राम के बेटे अनूप कुमार के साथ पड़ोस के ही रहनेवाले बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।


चाकूबाजी में घायल हुए लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग अचानक घर में घुस गये और घर की महिला का चेन छीनकर भागने लगे और जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।