ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

बिहार : गोपालगंज में युवक की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने की कोशिश

GOPALGANJ : बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. बदमाशों ने जिले में एक किशोर क

बिहार : गोपालगंज में युवक की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. बदमाशों ने जिले में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने मर्डर के बाद ने शव को जलाने की कोशिश भी की. लेकिन इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को लगी अपराधी लाश छोड़कर भाग गए. 


घटना गोपालगंज के कुचायकोट के गोपालपुर थाने क्षेत्र के गद्दी टोला देउरवा गांव का है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. मृतक युवक की पहचान रामप्रसाद मद्धेशिया के पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुई है. 


इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस की दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस मर्डर के एंगल से छानबीन कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की बोतल भी बरामद की है. स्थानीय लोग इस वारदात के बाद आक्रोशित है.

टैग्स