ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार : घर से लापता हुआ थानेदार का इंजीनियर बेटा, कैंपस सलेक्शन नहीं होने से था परेशान, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बीते मंगलवार को दानापुर से इंजीनियरिंग का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर छात्र के परिजनों ने दानापुर

बिहार : घर से लापता हुआ थानेदार का इंजीनियर बेटा, कैंपस सलेक्शन नहीं होने से था परेशान, अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बीते मंगलवार को दानापुर से इंजीनियरिंग का एक छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर छात्र के परिजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी की मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग का छात्र आशुतोष पूजा करने की बात कहकर अपने घर से मंदिर के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।


दरअसल, नालंदा के हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश शरण का बेटा आशुतोष पिछले कई घंटों से अपने घर से लापता है। आशुतोष दानापुर के रघुवंशी नगर स्थित अपने घर से पूजा करने के लिए निकला था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को शंका हुई। इस बात की जानकारी जब पिता प्रकाश शरण को हुई तो उन्होंने आशुतोष से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह अपना फोन घर में ही छोड़कर चला गया था।


बताया जाता है कि हिलसा थानाध्यक्ष का बेटा आशुतोष कुमार बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र है और चेन्नई में रहकर पढाई करता है। उसके सभी दोस्तों का कैंपस सलेक्शन हो चुका है लेकिन आशुतोष का अभी तक सलेक्शन नहीं हुआ। जिसको लेकर वह डिप्रेशन में था।


काफी खोजबीन के बाद जब आशुतोष का कही पता नहीं चला तो परिजनों ने दानापुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस की मानें तो छात्र के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। इधर, परिजन आशुतोष के नहीं मिलने से खासे परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।