ब्रेकिंग
Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत

बिहार: यज्ञ देखकर घर लौट रही थी नाबालिग लड़की, सुनसान जगह पर बदमाशों ने कर दिया गंदा काम

GOPALGANJ: गोपालगंज में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहेलियों के साथ यज्ञ देखकर घर लौट रही लड़की को बदमाश जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अ

बिहार: यज्ञ देखकर घर लौट रही थी नाबालिग लड़की, सुनसान जगह पर बदमाशों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहेलियों के साथ यज्ञ देखकर घर लौट रही लड़की को बदमाश जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग लड़की बीते शुक्रवार की देर शाम बगल के गांव में यज्ञ देखने के लिए गई थी। पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी यज्ञ देखने पहुंची थी। दोनों सहेलियां यज्ञ देखने के बाद वापस गांव लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन मनचलों ने उनका रास्ता रोक दिया। आरोपियों ने पीड़ित की सहेली को डरा धमका कर मौके से भगा दिया और नाबालिग लड़की को अपने साथ जबरन सुनसान जगह पर ले गए। तीनों मनचलों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।


उधर, पीड़िता की सहेली घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को बेहोशी की हालत में पाया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।