ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भड़ जमा हो गई है और पुलिस क

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भड़ जमा हो गई है और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है। ग्रामीण एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के राघोडिहरा गांव की है।


मृतक की पहचान राघोडिहरा गांव निवासी 90 वर्षीय किसान श्रीधन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीधन सिंह खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वे घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर जबतक परिजन मौके पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया है और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। किस कारण से किसान की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।