ब्रेकिंग
कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के लिए लगाए ‘सुपर सीएम’ के नारे, संजय झा बोले- अभी भी उनको मिस करते हैं बिहार के लोगझारखंड NEET काउंसलिंग में GOAL का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में दो छात्रों ने बनाई जगह; EWS में स्नेहल झा बनीं स्टेट टॉपरबिहार में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग हुई लेकिन किसी को गोली नहीं लगी: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब, भीड़ में फंसे कांस्टेबल ने हवा में चलाईं 4 गोलियांजमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरलपटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर मर्डर का आरोप; शराब पार्टी के दौरान चली गोलियांकार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के लिए लगाए ‘सुपर सीएम’ के नारे, संजय झा बोले- अभी भी उनको मिस करते हैं बिहार के लोगझारखंड NEET काउंसलिंग में GOAL का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में दो छात्रों ने बनाई जगह; EWS में स्नेहल झा बनीं स्टेट टॉपरबिहार में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग हुई लेकिन किसी को गोली नहीं लगी: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब, भीड़ में फंसे कांस्टेबल ने हवा में चलाईं 4 गोलियांजमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरलपटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर मर्डर का आरोप; शराब पार्टी के दौरान चली गोलियां

बिहार: घर बुलाकार शख्स की पीट-पीटकर हत्या, सूद के रुपए नहीं लौटाए तो दो भाइयों ने मार डाला

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां सूद के पैसे नहीं लौटाने पर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक ने पड़ोस के ही रहने वाले दो भाइयों से सूद पर पैसा लिया था। सूद के पैसों को

बिहार: घर बुलाकार शख्स की पीट-पीटकर हत्या, सूद के रुपए नहीं लौटाए तो दो भाइयों ने मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां सूद के पैसे नहीं लौटाने पर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युवक ने पड़ोस के ही रहने वाले दो भाइयों से सूद पर पैसा लिया था। सूद के पैसों को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला की है।


मृतक की पहचान मारवाड़ी टोला निवासी संजय कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय सूद पर पैसे लेकर मकानों में प्लास्टर ऑफ पेरिस के काम का ठेका लेता था। संजय ने इस सिलसिले में मोहल्ले के ही रहने वाले दो भाई मिथलेश सिंह और अजीत सिंह से सूद पर पैसा लिया था। पिछले महीने के बकाया ब्याज को लेकर दोनों आरोपी भाई उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। दोनों आरोपियों ने संजय को फोन कर अपने घर बुलाया और जब संजय उनके घर पहुंचा तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।


संजय जब बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी को खबर भेजवाया कि मिर्गी का दा पड़ने से संजय बेहोश हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को अस्पताल लेकर भागे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।