ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार : गांव के ही लड़कों ने नाबालिग को कर लिया अगवा, दुष्कर्म के बाद लड़की को गांव लाकर छोड़ा

SUPAUL : सुपौल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां गांव के ही कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उ

बिहार : गांव के ही लड़कों ने नाबालिग को कर लिया अगवा, दुष्कर्म के बाद लड़की को गांव लाकर छोड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां गांव के ही कुछ लड़कों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी।


पीड़ित लड़की ने सदर थाने में आवेदन देकर आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस द्वारा केस दर्ज करने में टालमटोल करने का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की बीते 19 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसे उठाकर ले जाने की बात सामने आई।


जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय कि गुहार लगाई। पुलिस ने टालमटोल करते हुए लड़की के पिता को थाने से लौटा दिया। इसी बीच 22 मार्च को आरोपियों ने लड़की को कुम्हैट पुल के पास छोड़ दिया। बदहवास लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।


पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस के बेचन ठाकुर के पुत्र जगदीश ठाकुर ने अपने 4-5 दोस्तों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से वो न्याय के लिए सदर थाना का चक्कर काट रहे है। वहीं इस मामले में पुलिस ने लड़की के बरामद होने के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु हुई। इस संबंध में सदर एसडीपीओ इंद्र प्रकाश ने बताया कि- 'पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। उनहोंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता