ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार: गंगा मे डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए बबुआ घाट पर गए थे और गहरे पानी में चले गए। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और स्

बिहार: गंगा मे डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए बबुआ घाट पर गए थे और गहरे पानी में चले गए। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों बच्चों को नदी में तलाश कर रहे हैं। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक बच्चों की पहचान हजरतगंज बाड़ा गली न. 2 और गली न. 8 निवासी 13 वर्षीय तौफीक और 12 वर्षीय फैजान के रूप में हुई है। दोनों के पिता कोई सब्जी बेचते तो कोई दैनिक मजदूरी करते है। परिजनों कि माने तो दोनों बच्चे सोमवार को मोहल्ला के कुछ बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए कम्पनी गार्डेन आए थे और खेल कूद के बाद वे सभी बबुआ घाट नहाने चले गए।


इन दिनों गंगा में पानी बढ़ा हुआ है और बच्चे गंगा में नहाने के क्रम गंगा के पानी मे अठखेली करने लगे, जिसमे दो बच्चे अठखेली करने के क्रम में गंगा के तेज धार में फंस गए और गया गंगा में डूब गए। साथ गए मोहल्ले के अन्य बच्चे इस घटना के बाद डर से भाग खड़े हुए और अपने घरों को चले गए और इस बात कि सूचना अपने परिजनों को नहीं दी।


जब डूबने वाले बच्चों फैजान और तौफीक के परिजनों ने साथ आए से पूछताछ कि तो उन्हें देर शाम में पता चला कि उनके बच्चे दिन में ही नहाने के क्रम में गंगा में डूब गए हैं। यह सुनने के बाद दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही वो लोग देर शाम को ही बच्चों के शवों कि तलाश में जुट गए हैं हालांकि अभी तक दोनों बच्चों के शव बरामद नहीं हो सका है।