ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

बिहार: गाड़ी लगाने को लेकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोलीबारी की घटना में तीन गोलियां लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। घटना इस्ल

बिहार: गाड़ी लगाने को लेकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोलीबारी की घटना में तीन गोलियां लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मलविघा गांव की है।


मृतक की पहचान मलविघा गांव निवासी निसार राजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निसार का गांव के ही रहने वाले राजा के साथ गाड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोली निशार को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


वहीं गोली लगने से एक और शख्स घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा को हथियार के साथ धर दबोचा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता