ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

शादी या अन्य समारोह में आजकल पिस्टल लहराने का फैशन हो गया है। ऐसे लोगों को लगता है कि उनको देखकर सभी दबंग समझेंगे और सम्मान देंगे लेकिन जब पुलिस दबोचती है तब सारी दबंगई पलभर में खत्म हो जाती है। ऐसा ही हुआ रवि के साथ जो अब जेल की हवा खा रहा है।

bihar
युवक को भेज गया जेल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने नर्तकी के साथ डांस करते हुए मंच पर पिस्टल से गोली चला दी। यह घटना न केवल शादी की खुशियों में खलल बनी, बल्कि युवक को सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।


डांस के दौरान मंच पर किया हथियार का प्रदर्शन

घटना दुधही गांव निवासी रवि राज से जुड़ी है, जो एक बारात समारोह में शामिल हुआ था। कार्यक्रम में दूल्हे और बारातियों के स्वागत में एक ऑर्केस्ट्रा शो का आयोजन किया गया था। मंच पर नर्तकियां परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक रवि राज नाचते-नाचते मंच पर चढ़ गया। उसने अपने पैंट से एक पिस्टल निकाली और हवा में लहराने लगा।


समझाने के बाद भी की फायरिंग

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने रवि को रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते रवि ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही DSP रंजन कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल भी जब्त की है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


प्रशासन की चेतावनी

DSP रंजन कुमार ने कहा कि शादी-ब्याह या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है और किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेताया कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी की यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि हर्ष फायरिंग जैसी गैरजिम्मेदार हरकतें न केवल खतरनाक हैं, बल्कि कानूनी रूप से गंभीर अपराध भी हैं। लोगों को इस तरह की परंपराओं और आदतों से बचना चाहिए जो दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं।


टैग्स