ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

DEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामला

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना और बेगूसराय स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। EOU ने 3.44 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी, आर्थिक अपराध इकाई, अजय कुमार सिंह, Bihar EOU Raid, Economic Offences Unit Bihar, अजय कुमार सिंह, Ajay Kumar Singh, Bihar Education Department, Bihar Education News, D
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार के एक और भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा है। शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों पर जांच एजेंसी ने दबिश दी है. मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी रहते इस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगे थे. सत्ताधारी विधायक से विवाद खूब चर्चा में आया था. इस दौरान अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगे थे. 


ईओयू की टीम ने आज बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड किया है. आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्यवाई की गई है. शिक्षा विभाग के उप निदेशक के पटना और बेगूसराय के तीन ठिकानों पर जांच जारी है. ईओयू ने 3.44 करोड़ रुपये आय से अधिक संपति का केस दर्ज किया है। यह उनके ज्ञात आय से लगभग 90.04% अधिक है।


ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन डीईओ व वर्तमान में उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना के चन्द्रतारा भवन बीभी कॉलेज, आकाशवाणी रोड, खाजपुरा (थाना-राजीव नगर), बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड मीठापुर, पटना अवस्थित अभियुक्त का कार्यालय कक्ष एवं ग्राम परोरा, पोस्ट-सहना, थाना-साहेबपुर कमाल, जिला-बेगुसराय अवस्थित पैतृक मकान की तलाशी ली गई,जहां से भारी मात्रा में नकदी के साथ-साथ सोना-चांदी व अन्य कागजात मिले हैं.

बता दें, वर्ष 2025 में अजय कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. इस दौरान इनके काम पर भारी विवाद खड़ा हुआ था. डीईओ पर गंभीर आरोप भी लगे थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का भाजपा विधायक से भारी विवाद हुआ था. इसके बाद इन्होंने पारू के तत्कालीन विधायक पर DEO को धमकाने का आरोप लगाया था.  डीईओ अजय कुमार सिंह ने पारू विधायक से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी. इनका आरोप था कि विधायक अपने समर्थकों के साथ दामुचक रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे और नियम विरुद्ध काम करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उठवा लेने की धमकी दी और गाली-गलौज की। डीईओ ने डीएम, निदेशक और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया था. 


हालांकि, इन आरोपों पर पारू विधायक अशोक सिंह ने भी अपनी बात रखी थी. विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कुछ लड़कों का स्कूल में किए काम का भुगतान रुका हुआ था. उन्हें दौड़ाया जा रहा था। इसी संबंध में डीईओ के यहां गए थे। कोई दुर्व्यवहार नहीं किया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता