ब्रेकिंग
छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट

बिहार : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सनकी हसबैंड ने पहले पत्नी-तीन बेटियों की कर डाली निर्मम हत्या, अब खुद की भी ले ली जान

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। पहले घर की चार महिलाओं की मौत हो गई उसके बाद पुरष क

बिहार : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, सनकी हसबैंड ने पहले पत्नी-तीन बेटियों की कर डाली निर्मम हत्या, अब खुद की भी ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां  एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। पहले घर की चार महिलाओं की मौत हो गई उसके बाद पुरष की भी जान चली गई। यह पूरा मामला मानसी थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।


दरअसल, खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद की भी जान ले ली। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, मानसी थाना इलाके के एकनिया गांव में घर में सोई चार महिलायों की  धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया। इस घटना में 36 वर्षीया पत्नी पूजा देवी, 18 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी, 14 वर्षीया आंचल कुमारी व 13 वर्षीया पुत्री रौशनी कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारने वाले शख्स का नाम मुन्ना यादव हैं। वही घटना को देखकर मुन्ना यादव के दो पुत्र 12 वर्षीय अंकित कुमार व 10 वर्षीय आदित्य कुमार ने भागकर अपनी जान बचायी। 


वहीं, इस मामले की सुचना मिलने पर पहुंची मानसी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त दबिया बरामद कर लिया। जिसने इस घटना के बाद खुदकुशी कर ली। फिलहाल इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


इधर, इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गांववालों से जानकारी जुटा रही है। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि सनकी मुन्ना ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया। आखिर क्या वजह थी कि उसने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में मुन्ना यादव फरार चल रहा था। और घटना को अंजाम देने से पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। फिलहला पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।