ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

बिहार: दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहा था शख्स, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। युवक लीची बाग

बिहार: दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहा था शख्स, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। युवक लीची बागान में मचान पर बैठकर दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहा था, तभी आपसी विवाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के लीची बागान की है।


मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा स्थित वार्ड संख्या 5 निवासी बैजनाथ महतो के 19 वर्षीय बेटे अमित कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अमित अपने दोस्तों के साथ गांव में ही स्थित दिनेश सिंह के लीची बागान में गया था। सभी दोस्त लीची बागान में बने मचान पर बैठकर लिट्टी पार्टी कर रहे थे, तभी बदमाशों ने आपसी विवाद को लेकर अमित की गोली मारकर हत्या कर दी।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बेगूसराय एसपी के मुताबिक, मृतक छोटू का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल भी जा चुका था। मटिहानी थाने की पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ करने के बाद अपराधियो की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता