ब्रेकिंग
बिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्टबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

बिहार: दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी है। आनन-फानन में घालय छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छ

बिहार: दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी है। आनन-फानन में घालय छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र पढ़ने के लिए जा रहा था, तभी दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली और गोली छात्र को जा लगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही रोड की है।


घायल छात्र की पहचान खगड़िया के खिड़निया निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश सराही मुहल्ले में रहकर बिहार पुलिस की तैयारी करता है। शुक्रवार की शाम नीतीश क्विज क्लास करने जा रहा था। इसी दौरान सराही-कब्रिस्तान के पास लोगों की भीड़ जमा थी। दो पक्षों के बीच विवाद और गोलीबारी हो रही थी, इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे नीतीश को गोली लग गई।


गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। इधर, सदर थाना क्षेत्र में बीते 24  घंटे के भीतर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता