ब्रेकिंग
दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी'जज साहब पर जादू करेंगे तो मिलेगी बेल'...तांत्रिक के झांसे में आए युवक, चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंपजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरल

बिहार: दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताई

KATIHAR : कटिहार में दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों को पोल्ट्री फार्म संचालक ने किसी काम के लिए बुलाया था और शनिवार की सुबह खबर मिली कि दोनों बच्चों की

बिहार: दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने करंट लगाकर हत्या करने की आशंका जताई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : कटिहार में दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों को पोल्ट्री फार्म संचालक ने किसी काम के लिए बुलाया था और शनिवार की सुबह खबर मिली कि दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना आजमनगर के सिंघोल पंचायत की है।


मृतकों की पहचान 15 वर्षीय सूरज कुमार मंडल और 16 वर्षीय विजय कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात पॉल्ट्री फार्म के मालिक दिलावर हुसैन ने दोनों को काम के लिए अपने पोल्ट्री फ़ार्म पर बुलाया था और शनिवार की सुबह दोनों का शव पॉल्ट्री फार्म के समीप खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए आरोपी पॉल्ट्री फार्म संचालक मौके से भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों उसे खदेड़कर धर-दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पॉल्ट्री फार्म संचालक ने दोनों की करंट लगाकर हत्या की है। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बारसोई डीएसपी अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। सभी बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।