ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

बिहार : दिव्यांग टेंट संचालक की हत्या से हड़कंप, गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को जमकर पीटा

HAJIPUR : बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां अपराधियों ने एक टेंट संचालक की हत्या कर

बिहार : दिव्यांग टेंट संचालक की हत्या से हड़कंप, गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां अपराधियों ने एक टेंट संचालक की हत्या कर दी। टेंट संचालक का शव उसके ही कार्यालय से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ले की है।


इधर, डीजे और टेंट संचालक की हत्या से गुस्साए लोगों ने शक के आधार पर मुहल्ले के ही रहने वाले एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मौजूद रही। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक के शव के पास से उसका मोबाइल और एक पिस्टल बरामद किया है।


मृतक की पहचान विनय कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है, जो जन्म से ही दिव्यांग था। मृतक के भाई विवेक ने बताया कि छोटू जन्म से ही दिव्यांग था लेकिन उसने इसे अपनी कमजोरी नहीं मानी और पूरे घर का भार अपने कंधे पर लेकर पूरी जिम्मेवारी के साथ संभाल रहा था। टेंट और डीजे के कारोबार में उसके तीन और पार्टनर राजीव, चंदन और गणेश राय शामिल हैं। इनमें राजीव और चंदन डीजे में भी पार्टनर थे। मृतक के भाई विवेक का आरोप है कि इन्ही तीनों ने विनय की हत्या की है।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपोओ राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या करार दे रही है लेकिन मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता