ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बिहार में दिनदहाड़े बैंक लूट से हड़कंप, बदमाशों ने PNB में जमकर मचाया उत्पात; विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। लगभग आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना कांट

बिहार में दिनदहाड़े बैंक लूट से हड़कंप, बदमाशों ने PNB में जमकर मचाया उत्पात; विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। लगभग आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना कांटी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है।


जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह बैंक समय से खुल गया था। बैंक के अंदर लेन देन का काम चल रहा था। इसी बीच 5-6 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर बैंक के अंदर घुसे और पिस्टल निकालकर बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया।


हथियोंर से लैस लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।  इस दौरान अपराधियों ने बैंक में तैनात गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल सुरक्षा गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे और घना की जानकारी ली। सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैंक लूटने से बच गई है। अपराधी गार्ड को गोली मार दिया। गार्ड को पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मुजफ्फरपुर एएसपी और आईजी शिवदीप लांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गार्ड से मुलाकात की।




रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता